ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

कैटरीना के बाद अब कंगना भी शादी को हैं तैयार, मिल गया है लाइफ पार्टनर

DESK : शादियों का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ और बॉलीवुड में वेडिंग प्लानिंग दिखने लगी है. कैटरीना कैफ एक्टर विकी कौशल के साथ शादी करने जा रही हैं और इस खबर के बाद अब बॉलीवुड की चर

कैटरीना के बाद अब कंगना भी शादी को हैं तैयार, मिल गया है लाइफ पार्टनर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : शादियों का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ और बॉलीवुड में वेडिंग प्लानिंग दिखने लगी है. कैटरीना कैफ एक्टर विकी कौशल के साथ शादी करने जा रही हैं और इस खबर के बाद अब बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वेडिंग प्लानिंग शुरू कर दी है. कंगना रनौत भी शादी करने वाली हैं. कंगना रनौत को अपना लाइफ पार्टनर मिल चुका है.


दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद अपनी शादी के बारे में जानकारी साझा की है. टाइम्स नाउ समिट के दौरान कंगना ने अपने निजी जीवन को लेकर बेबाकी से सवालों का जवाब दिया है. कंगना ने कहा है कि अगले 5 साल में उनके जीवन के अंदर बहुत कुछ बदलने वाला है. एक पत्नी और एक मां के तौर पर उनकी भूमिका सामने आएगी. यह पूछे जाने पर कि शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है, कंगना ने कहा कि वह एक अच्छा वैवाहिक जीवन जीना चाहती हैं. बेबी प्लैनिंग के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा कि मैं बच्चे पैदा करना चाहती हूं और अगले 5 साल बाद एक मां के तौर पर खुद को देखती हूं.


हालांकि कंगना रनौत ने यह खुलासा नहीं किया कि उनका लाइफ पार्टनर कौन है. लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल का जरूर जवाब दिया कि वह अपने वेडिंग लाइफ को लेकर तैयारी कर रही हैं. अब देखना होगा कंगना का जीवन साथी कौन होता है और कब खुद कंगना इस बारे में जानकारी साझा करती हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें