ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पवन सिंह तो फैंस का फूटा गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

BUXAR: बिहार के बक्सर में अहिल्या के उद्धार स्थली अहिरौली में सनातन संस्कृति समागम की शाम सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम में पवन सिंह पहुंचने वाले थे। इसको लेकर पवन के फैंस के बीच

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पवन सिंह तो फैंस का फूटा गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: बिहार के बक्सर में अहिल्या के उद्धार स्थली अहिरौली में सनातन संस्कृति समागम की शाम सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम में पवन सिंह पहुंचने वाले थे। इसको लेकर पवन के फैंस के बीच गज़ब का उत्साह नज़र आ रहा था। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी हुई थी। केवल बक्सर जिले से ही नहीं बल्कि रोहतास, कैमूर, भोजपुर और यूपी के गाजीपुर और बलिया जिले से भी लोग कार्यक्रम में आए थे। लेकिन फैंस की खुशियों पर ग्रहण उस वक्त लग गया जब उन्हें पता चला कि पवन सिंह का आना कैंसिल हो गया है। फैंस का गुस्सा इतना फुट उठा कि वे बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे।




पवन सिंह का आना कैंसिल हुआ तो फैंस गुस्से से आग बबूला हो गए, जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर चढ़कर लोगों को समझाना बुझाना पड़ा। अंत में दूसरे जिले से आए हुए लोग अपने घर लौट गए। उनके चेहरे पर नाराज़गी के साथ-साथ गुस्सा भी देखा गया। 




लोगों ने गुस्से में आयोजक को निशाना बना लिया और उनपर कई आरोप लगा दिए। लोगों का कहना था कि झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह कर भीड़ जुटाने की कोशिश की गई है। गुस्साए लोगों ने कहा कि 'इस समागम में भीड़ जुटाने के लिए पोस्टर, बैनर के अलावा सोशल मीडिया के जरिए झूठा प्रचार किया गया था। बड़े गायकों के नाम पर हमें दूर-दूर से बुला लिया गया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें