ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Jharkhand News: हेमा मालिनी और ईशा देओल का रांची में जोरदार स्वागत, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

RANCHI: बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ रांची पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेस के रांची आने की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ रांची मेनरोड

Jharkhand News: हेमा मालिनी और ईशा देओल का रांची में जोरदार स्वागत, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल  के साथ रांची पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेस के रांची आने की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ रांची मेनरोड में उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से हेमा मालिनी और ईशा देओल रांची मेन रोड पहुंचीं जहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ को देख वो भी हैरान रह गईं। 


झारखंड के लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस व भाजपा सांसद हेमा मालिनी और एक्ट्रेस ईशा देओल का जोरदार स्वागत किया। दरअसल दोनों एक्ट्रेस एक शो रूम के उद्घाटन में शामिल होने के लिए मुंबई से रांची आई थीं। हेमा मालिनी और ईशा देओल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नये शो रूम के बाहर पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ के कारण रांची मेन रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। रांची के फैंस सुबह से हेमा मालिनी और ईशा देओल का इंतजार कर रहे हैं। हेमा मालिनी और ईशा देओल का रांची के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वही लोगों का उत्साह को देख मां-बेटी ने झारखंडवासियों का अभिवादन किया।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें