ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अक्षय ने दिखाया अपना दमखम

DESK: अब तक जिस पृथ्वीराज चौहान की बातें हम किताबों में करते थे, अब उसे परदे पर देखने का समय आ गया है. फिल्म 'पृथ्वीराज' चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी के निर्देशन में बनाई गयी

फिल्म  ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अक्षय ने दिखाया अपना दमखम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अब तक जिस पृथ्वीराज चौहान की बातें हम किताबों में करते थे, अब उसे परदे पर देखने का समय आ गया है. फिल्म 'पृथ्वीराज' चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी के निर्देशन में बनाई गयी है, जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में पृथ्वीराज और मोहम्मद गौरी के बीच जंग और साथ ही पृथ्वीराज और उनकी प्रेमिका सयोंगिता की प्रेम कहानी की कुछ झलक दिखाई गयी है.


इस ट्रेलर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म ‘पृथ्वीराज’ जीवन के दो पन्नों को दिखाएगी जो की एक दूसरे से बिल्कुल उल्टा होगा. एक तरफ जहां जंग के मैदान में पृथ्वीराज की मोहम्मद गौरी से हुए युद्ध में उनकी वीरता दिखाई जाएगी तो वहीं दूसरी ओर पृथ्वीराज और सयोंगिता के साथ उनकी अमर प्रेम कहानी भी फिल्म के माध्यम से दिखाई जाएगी. ट्रेलर के माध्यम से इस फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों को दिखा दिया गया है.


अक्षय कुमार की यह फिल्म थिऐटर में 3 जून को रिलीज़ होगी. जिसमें अक्षय कुमार मुक्य किरदार पृथ्वीराज चौहान और मानव विज ने मोहम्मद गौरी जो की नेगेटिव रोल है उनकी भूमिका निभाई है. साथ ही इस फिल्म में आशुतोष राणा और साक्षी तंवर ने भी अहम भूमिका निभाई है. वही मानुषी चिल्लर जो की विश्व सुंदरी 2017 रह चुकी हैं, उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है. इस फिल्म में वह काफी खुबसूरत दिख रही हैं, जिसकी तारीफ़ उनके फैन्स के द्वारा काफी की जा रही.


इस फिल्म के ट्रेलर लांच के समय अक्षय का कहना था कि उनकी बॉलीवुड में 30 साल हो गये हैं पर उन्होंने अब तक इस तरह की ऐतिहासिक फिल्म नहीं की थी. जब मुझे पता चला कि इतना बड़ा रोल करना है तो ये मेरे लिए काफी गर्व की बात थी. मैं चाहता हूं की देश का हर बच्चा इस फिल्म को देखे और जिनकी बातें वो किसी किताब की एक पैराग्राफ में पढ़ कर समझते थे वो इस फिल्म को देख कर समझे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें