ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ केस दर्ज, वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक दृश्य फिल्माने का आरोप

DESK: बॉलीवुड और TV सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला मुंबई में दर्ज कराया गया है। मामला OTT प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी&rsq

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ केस दर्ज, वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक दृश्य फिल्माने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड और TV सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला मुंबई में दर्ज कराया गया है। मामला OTT प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 से जुड़ा हुआ है। दोनों पर यह आरोप लगा है कि इस वेब सीरीज में उन्होंने नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक दृश्य फिल्माये थे। हालांकि अभी इस एप पर यह विवादित एपिसोड दिखना बंद हो गया है।


मुंबई के बोरिवली स्थित MHB थाने में एक युवक ने एकता कपूर और शोभा कपूरी के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले ने यह आरोप लगाया है कि इस बेव सीरीज में पोक्सो एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसमें कुछ आपत्तिजनक सीन दिखाया गया है। साथ ही सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए वेब सीरिज में महापुरुषों और संतों का भी अपमान किया गया है। महापुरुषों और संतों के अपमान का भी आरोप लगाया है।  केस दर्ज कराने वाले युवक का कहना है कि इससे उनकी भावना को ठेस पहुंचा है। इसलिए उन्होंने मुंबई के एमएचबी थाने में केस दर्ज कराया है।  


जिसमें पोक्सो एक्ट के अलावे IT एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का उल्लंघन किये जाने की बात कही गयी है। हालांकि अभी तक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की तरफ से इस संबंध में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि एकता कपूर और उनकी वेब सीरीज 'गंदी बात' इससे पहले भी विवादों में रही है। 2020 में इसी सीरीज के एक सीजन में सेना के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के मामले में एकता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 


बिहार के बेगूसराय जिले की अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी किया था। जिसे एकता कपूर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एकता कपूर की ओर से कहा गया था वेब सीरीज में कुछ भी आपत्तिजनक दृश्य नहीं है। बिना मामले की जांच किये और उनका पक्ष जाने ही पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए। हालांकि अभी इस मामले की जांच जारी है। 


एक मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि दूसरा केस एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ मुंबई में दर्ज हो गया। ऐसे में उनकी परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में अभी तक ना तो एकता कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है और ना ही उनकी मां शोभा कपूर का ही कोई बयान सामने आया है। बता दें कि बीते 27 सितंबर को बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि बच्चों को लेकर अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह है। इसके बावजूद इस तरह के दृश्य को वेब सीरिज में दिखाया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें