ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

आयुष्मान खुराना की Dream Girl मनोरंजन से है भरपूर, कॉमेडी का हैं जबरदस्त छौंका

MUMBAI : आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन का फूल डोज लेकर आये हैं. आज आयुष्मान खुराना की Dream Girl सिनेमा घरो में दस्तक दे दी है. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते है तो अपने परिवार के स

आयुष्मान खुराना की Dream Girl मनोरंजन से है भरपूर, कॉमेडी का हैं जबरदस्त छौंका
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
MUMBAI : आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन का फूल डोज लेकर आये हैं. आज आयुष्मान खुराना की Dream Girl सिनेमा घरो में दस्तक दे दी है. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते है तो अपने परिवार के साथ  जाएं. आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' पूरी तरह से एंटरटेनिंग मूवी है. और इसमें कॉमेडी भी जबरदस्त है. 'ड्रीम गर्ल ' में हर एक्टर ने बहुत ही कमाल की एक्टिंग की है. फिल्म की जान कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग है. आयुष्मान खुराना तो हर फिल्म के साथ सरप्राइज करते हैं. आयुष्मान करमवीर से लेकर पूजा तक के सफर में खूब जमे हैं, और मंजोत सिंह ने स्माईली बनकर सबके चेहरे पर खूब मुस्कान बिखेरी है. नुसरत भरूचा ने भी माही का रोल बढ़िया ढंग से निभाया है. अन्नू कपूर और विजय राज तो कमाल के एक्टर हैं. अन्नू कपूर ने आयुष्मान के पिता और पूजा के आशिक के रोल में जान डाल दी है और फिल्म में उनसे जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प सरप्राइज भी है. उधर, विजय राज ने पुलिसिया शायर का जो रोल किया है, वह भी भरपूर मजा दिलाता है. ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है. राज शांडिल्य ने चीजों को आसान रखा है, और उनका फोकस कॉमेडी पर रहा है. 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' में तीन गाने आते हैं, और वह हंसते-खेलते निकल जाते हैं. फिल्म में यूथ कनेक्ट भी है, और सेल्फी कल्चर की वजह से बढ़ते अकेलेपन को भी निशाना बनाया गया है. 'ड्रीम गर्ल ' का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जाता है. आयुष्मान खुराना एक बार फिर 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' से दिल में उतरने में कामयाब रहे हैं.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें