ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

खेसारी-अक्षरा और बादशाह की तिकड़ी को पवन सिंह ने दिया जवाब, किया अपने प्यार का इजहार

DESK: इन दिनों भोजपुरी वर्जन सांग को लोग खुब पसंद कर रहे हैं इनके व्यूज को देखकर ही आसानी से समझा जा सकता है। बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल का ग्लोबल हिट सॉन्ग 'पानी पानी&#39

 खेसारी-अक्षरा और बादशाह की तिकड़ी को पवन सिंह ने दिया जवाब, किया अपने प्यार का इजहार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इन दिनों भोजपुरी वर्जन सांग को लोग खुब पसंद कर रहे हैं इनके व्यूज को देखकर ही आसानी से समझा जा सकता है। बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल का ग्लोबल हिट सॉन्ग 'पानी पानी' और भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह के नया गाना "तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है" ने धमाल मचा रखा है। यह सांग यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म 'खुद्दार' में "तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है" सांग सुपरहीट था। इसी सांग का भोजपुरी वर्जन में तैयार किया गया है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने इस गाने को मिलकर गाया है। इस गाने को टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनेल से रिलीज किया गया है। भोजपुरी वर्जन में तैयार खुद्दार फिल्म के इस गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। जबकि इसके ओरिजनल गाने में अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था और लिरिक्स राहत इंदौरी का था। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह भोजपुरी गीतों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रहे हैं। जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह सांग तेजी से वायरल हो रहा है। 


वही बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल का ग्लोबल हिट सॉन्ग 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन रिलीज हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। खेसारी और अक्षरा के बीच की डायनामिक केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है और फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह गाना भी तेजी से वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और सुपर हॉट अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। वहीं, अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते नजर आ रहे हैं। जबकि गाने की फीमेल वोकल्स रिनी चंद्रा ने दी हैं, जिसे आस्था गिल ने हिंदी ओरिजिनल में गाया था. अक्षरा सिंह और खेसारी बेहतरीन लुक में सिग्नेचर 'पानी पानी' हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। गाने को देखने के लिए यहां क्लिक करें। TUMSA KOI PYARA 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें