ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, हाथ जोड़कर फैन्स को कहा- शुक्र‍िया

DESK: बीते 3 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। दरअसल 01 अक्टूबर दिन मंगलवार को जब वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, हाथ जोड़कर फैन्स को कहा- शुक्र‍िया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बीते 3 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज शुक्रवार को  अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। दरअसल 01 अक्टूबर दिन मंगलवार को जब वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तभी मिस फायर होने से उनके घुटने में गोली लग गयी थी। जिसके बाद मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया। 


जहां डॉक्टरों की टीम ने पैर में लगी गोली को बाहर निकाला। जिसके बाद तीन दिनों तक वो डॉक्टरों की निगरानी में रहे। वही इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा हमेशा गोविंदा के साथ रही। आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया है लेकिन डॉक्टरों ने 6 सप्ताह तक बेड रेस्ट पर रहने को कहा है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर निकलते दिखे। इस दौरान गोविंदा ने हाथ जोड़कर अपने फैंस और डॉक्टरों को शुक्रिया कहा। 


इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना भी साथ थीं। गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही मीडिया भी पहुंच गयी। मीडिया से बातचीत करते हुए गोविन्दा ने कहा कि नवरात्रा में हमारे लिए जहां-जहां पूजा हुई, दुआएं पढ़ी गई, जहां अरदास हुई.. मैं उन सबकों धन्यवाद देता हूं। पुलिस और आदरणीय शिंदे साहब को भी धन्यवाद देता हूं। हर वर्ग के लोगों का मेरा शुक्रिया. क्योंकि आप लोगों की वजह से ही आज मैं सेफ हूं। जय माता दी। वही गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसक पहले से हॉस्पिटल के बाहर खड़े थे। गोविंदा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें