ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के घर कोरोना, मां और भाई समेत 4 निकले पॉजिटिव

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. बॉलीवुड एक्टर अनुमप खेर के घर भी कोरोना संक्रमण हुआ है. अनुपम की मां, भाई और भतीजे समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के घर कोरोना, मां और भाई समेत 4 निकले पॉजिटिव
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. बॉलीवुड एक्टर अनुमप खेर के घर भी कोरोना संक्रमण हुआ है. अनुपम की मां, भाई और भतीजे समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. 


इसके बारे में अनुपम खेर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अनुपम ने कहा कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया. जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव निकली है. 

अनुपप ने खुद जानकारी दी है कि भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव हुई है. मैंने खुद की भी कोरोना जांच करा ली है और टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके साथ ही मैंने बीएमसी को इसकी जानकारी दे दी है.  बता दें कि शनिवार की देर रात महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार पर कोरोना की दस्तक ने पूरे देश में बेचैनी फैला दी. अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं. दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, बच्चन फैमिली की तीनों महिलायों यानि जया बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन और अराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसके अलावे एक्ट्रेस रेखा का सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें