ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

DESK: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में शबरी का रोल करने वाली एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी सिने एंड टीवी

अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में शबरी का रोल करने वाली एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने रविवार की दोपहरण 3 बजे अपने एक्स हैंडल पर दी है। इस घटना से कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त करने लगे हैं। 


बता दें कि कई टीवी सिरियल और फिल्मों में आशा शर्मा काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि आशा शर्मा गिरी थी जिसके बाद से वो बेड पर थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस आशा शर्मा 13 साल की उम्र से ही एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की और कई टीवी सिरियल और फिल्मों में काम किया। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में शबरी का बेहतरीन रोल किया था। 


वही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दो दिशाएं में भी बेहतर काम किया। प्यार तो होना ही था, हम तुम्हारे हैं सनम, मुझे कुछ कहना है जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आईं थी। हालांकि ज्यादा टीवी सिरियल में वो नजर आती थी।  कुमकुम भाग्य, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा और एक और महाभारत जैसे टीवी शो में वो नजर आईं। जिनके अभिनय को लोगों ने भी खूब पसंद किया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद दर्शकों में भी मायूसी छा गयी। सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं और इसे अपूर्णीय क्षति बता रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें