ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

JHARKHAND ELECTION : विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत ने जारी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, राज्यसभा के MP महुआ माजी लड़ेंगे MLA का चुनाव; इकलौत नाम का हुआ एलान

RANCHI : झारखंड मुक्ती मोर्चा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मात्र एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा हुई है। विधानसभा क्षेत्

JHARKHAND ELECTION :  विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत ने जारी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, राज्यसभा के MP महुआ माजी लड़ेंगे MLA का चुनाव; इकलौत नाम का हुआ एलान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड मुक्ती मोर्चा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मात्र एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा हुई है। विधानसभा क्षेत्र रांची से महुआ माजी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 35 नामों की घोषणा की गई थी। 


दरअसल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यसभा मेंबर को और महिला नेत्री महुआ माजी के नाम का एलान किया है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर महुआ माजी कौन हैं। महुआ माजी हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार और जेएमएम की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर उन्हें राज्यभर की महिलाओं से जुड़ने का मौका मिला और वह उनकी पीड़ा से भलीभांति वाकिफ हैं। सीएम सोरेन ने उनके काम को देखते हुए उन्हें टिकट दिया है। वह जेएमएम महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं हालांकि इस चुनाव में वह हार गई थी। 


इससे पहले पार्टी ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 35 नामों की घोषणा की गई थी। आपको बता दें कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होने हैं और इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही एक-एक लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतार दिया है। अभी तक भाजपा ने 66 और कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। वहीं एनडीए की घटक दल आजसू ने भी 8 उम्मीदवार उतारे हैं।


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने एक जनसभा में कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो राज्य के हर गरीब को अगले पांच सालों में एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने हर महिला के खाते में 2500 रुपए भेजने की बात भी कही है। वहीं कल भाकपा ने भी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। मंगलवार को ही भाकपा-माले ने भी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें