ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

ट्रक ने बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा, बाइक में आग लगने के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर हुआ फरार, बाल-बाल बची युवक की जान

KODARMA: ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क किनारे गिर पड़ा जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन इस दौरान बाइक ट्रक में फंसी रही और ट्रक बाइक को

ट्रक ने बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा, बाइक में आग लगने के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर हुआ फरार, बाल-बाल बची युवक की जान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KODARMA: ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क किनारे गिर पड़ा जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन इस दौरान बाइक ट्रक में फंसी रही और ट्रक बाइक को घसीटती हुई एक किलोमीटर आगे बढ़ गयी। तभी इस दौरान बाइक की टंकी फट गयी और उसमें पेट्रोल बाहर निकलने लगा। ट्रक स्पीड में थी तभी बाइक में आग लग गयी। जलती हुई बाइक को ट्रक घसीटती चली गयी। 


ट्रक की स्पीड और जलती हुई बाइक को देख वहां के दुकानदार भी घबरा गये उन्हें इस बात की चिंता होने लगी कि उनकी गाड़ी भी रोड के किनारे लगी हुई है कही उसमें भी आग ना लग जाए। इसलिए दुकानदार भी अपनी बाइक और स्कूटी को देखने के लिए सड़क पर आ गये। देखा कि एक ट्रक बाईक को घसीटती जा रही है और बाइक में आग लगा हुआ है। इतना देख ट्रक के ड्राइवर को लोग गाड़ी रोकने का ईशारा करने लगे। जिसक बाद ड्राइवर ने ट्रक को रोका और नीचे आकर देखा कि ट्रक के अगले चक्के में बाइक फंसी हुई है। 


जिसके बाद ट्रक को पीछे करके जलती हुई बाइक को बाहर निकाला गया। यदि कुछ देर और बाइक फंसी रहती तो ट्रक को भी अपने आगोश में ले लेती। हालांकि ट्रक के पहले चक्के को आग लगने ही वाली थी कि ड्राइवर ने ट्रक को पीछे किया और आग लगी बाइक जो ट्रक के नीचे फंसी हुई थी उसे बाहर निकाला। बाइक को बाहर निकलते ही ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


इस हादसे में बाइक तो पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी लेकिन राहत की बात रही कि बाइक सवार टक्कर लगने के दौरान सड़क किनारे गिर गया जिससे उसकी जान बच गयी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी।    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें