ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

ससुरालवालों ने पहले सिर मुंडवाया फिर चेहरे पर कालिख लगाई तब पूरे गांव में घुमाया, महिला पर अवैध संबंध का आरोप

DESK: खबर झारखंड से आ रही है जहां शादीशुदा युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान एक विवाहिता घर से भाग गई। जिसके बाद महिला के ससुरालवालों ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देख हर कोई हैरा

ससुरालवालों ने पहले सिर मुंडवाया फिर चेहरे पर कालिख लगाई तब पूरे गांव में घुमाया, महिला पर अवैध संबंध का आरोप
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: खबर झारखंड से आ रही है जहां शादीशुदा युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान एक विवाहिता घर से भाग गई। जिसके बाद महिला के ससुरालवालों ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। सबसे पहले तो महिला का सिर मुंडवाया गया इससे भी मन नहीं भरा तो ससुरालवालों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई और पूरे गांव में घुमाया।


घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ कही चली गयी। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तब वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा जहां उसकी जमकर पिटाई कर दी। पति, ननद व ससुराल के अन्य सदस्यों को जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के बाल को छिलवा दिया और चेहरे पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया। जिसे देख गांव वाले भी हैरान रह गये। यही नहीं महिला के प्रेमी को जमकर पीटा गया। 



बताया जाता है कि महिला चार साल के एक बच्चे की मां है। जबकि प्रेमी भी 2 बच्चों का पिता है। दोनों के बीच करीब साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का आरोप महिला पर है। इसी बात से आक्रोशित पति और ससुरालवालों ने मिलकर महिला को यह सजा दी। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला को सिर मुंडवा कर और चेहरे पर कालिख लगाकर इस तरह पूरे गांव में घुमाने से ग्रामीण भी सकते में हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें