ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रांची को जल्द मिलेगी एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर की सौगात, जानिए कहां तक ​​पहुंचा काम

रांची-रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम लगभग पूरा होने को है। एनएच-75 पर पंडरा रोड (हेहल डाकघर) के पास से राजभवन तक फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो गया है।

elevated corridor and flyover
elevated corridor and flyover
© elevated corridor and flyover
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

रांची वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे रांची-रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम अब लगभग पूरा हो गया है। एनएच-75 पर हेहल पोस्ट ऑफिस से राजभवन तक फ्लाईओवर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। अब वाहन हेहल पोस्ट ऑफिस से सीधे फ्लाईओवर पर चढ़कर बिना किसी रुकावट के राजभवन पहुंच सकेंगे। हालांकि किशोरी सिंह यादव चौक से नागा बाबा खटाल तक का काम अभी बाकी है। नागा बाबा खटाल के पास रैंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और इसे मार्च तक पूरा करने की योजना है। 


प्रशासन ने मार्च के अंत तक इस फ्लाईओवर को पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा है। फ्लाईओवर को पिस्का मोड़ से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है हालांकि यह मार्ग वन-वे होगा, यानी इस पर सिर्फ वाहन उतर सकेंगे, चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का अनुमान है कि इस हिस्से को पूरा होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। 


सिरमटोली फ्लाईओवर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा केबल स्टे ब्रिज है, जिस पर अभी काम चल रहा है। इंजीनियरों के मुताबिक इस ब्रिज की ढलाई 20 फरवरी से शुरू होगी और मार्च के पहले सप्ताह तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि फ्लाईओवर के रैंप के निर्माण में कुछ और समय लग सकता है। मेकन चौक की ओर रैंप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे सिरमटोली की ओर भी पूरा करने की योजना बनाई गई है। 


पथ निर्माण विभाग मार्च के अंत तक इस फ्लाईओवर को पूरी तरह चालू करने की कोशिश कर रहा है। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से रांची के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। हेहल पोस्ट ऑफिस से राजभवन तक का सफर अब और भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा इटकी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक नई वन-वे सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अगर निर्माण कार्य योजना के अनुसार पूरा हुआ तो मार्च के बाद रांची की सड़कों पर जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें