ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

रांची में बनकर तैयार हुआ झारखंड का नया हाई कोर्ट, आज होगा उद्घाटन

RANCHI : झारखंड हाईकोर्ट को आज नई इको फ्रेंडली बिल्डिंग की सौगात मिलेगी। इसके निर्माण का विचार भी झारखंड राज्य के निर्माण के बाद आया है। छोटानागपुर के रांची में छह मार्च 1972 को पट

रांची में बनकर तैयार हुआ झारखंड का नया हाई कोर्ट, आज होगा उद्घाटन
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड हाईकोर्ट को आज नई इको फ्रेंडली बिल्डिंग की सौगात मिलेगी। इसके निर्माण का विचार भी झारखंड राज्य के निर्माण के बाद आया है। छोटानागपुर के रांची में छह मार्च 1972 को पटना हाईकोर्ट की पहली सर्किट बेंच की स्थापना हुई। छोटानागपुर क्षेत्र की आदिवासी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेंच की स्थापना की गयी थी। आठ अप्रैल 1976 को तत्कालीन चीफ जस्टिस उज्जवल नारायण सिन्हा ने स्थायी पीठ का उदघाटन किया था। 


झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन 24 मई 2023 को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना है। हालांकि, इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है। हाई कोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है।  यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है। सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है। 


मालूम हो कि, झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन देशभर में अद्भुत व अनोखा होगा। हाई कोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है। यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है। सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है। हाईकोर्ट के नये भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने नौ फरवरी, 2013 को किया था, लेकिन बिल्डिंग का निर्माण 18 जून, 2015 से शुरू किया गया। लगभग 600 करोड़ की लागत से आठ वर्षों में हाईकोर्ट का नया भवन तैयार हुआ है। 



आपको बताते चलें कि, हाईकोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन एरिया लगभग 14 लाख वर्ग फीट है। कैंपस में वकील व मुवक्किलों के 2000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। वहीं न्यायाधीशों के वाहनों के लिए मेंब्रेन रूफ केनोपी वाले पार्किंग की अलग व्यवस्था की गयी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें