ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रांची जमीन घोटाला मामला: अब 36 डीड पाए गए फर्जी, नया केस दर्ज करने की तैयारी में ED

RANCHI: रांची जमीन घोटाले का मामला बड़ा होता जा रहा है. इस घोटाले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस घोटाले में फर्जी कागजात के जरिए सैकड़ों एकड़ जमीन का सौदा किया गया है. जांच

रांची जमीन घोटाला मामला: अब 36 डीड पाए गए फर्जी, नया केस दर्ज करने की तैयारी में ED
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रांची जमीन घोटाले का मामला बड़ा होता जा रहा है. इस घोटाले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस घोटाले में फर्जी कागजात के जरिए सैकड़ों एकड़ जमीन का सौदा किया गया है.  जांच में कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस की सामने आया है.  जिसके बाद ED नया केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. 


बता दें इस मामले में कोलकाता के रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस ने ED के पत्र के आलोक में 36 डीड की जांच की थी. इस दौरान में सभी 36 डीड फर्जी पाए गए हैं. रांची में इन डीड के आधार पर सैकड़ों एकड़ जमीन का सौदा हो हुआ है. अधिकांश जगहों पर जमीन खरीद कर लोग निर्माण भी कर चुके हैं. पूरे मामले में ईडी की रडार पर अब राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मी भी आ गए हैं.


इसी साल ED ने 13 और 26 अप्रैल को इस मामले में रेड की थी. उस वक्त अफसर अली, बड़गाई CO के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के साथ-साथ अन्य आरोपियों के मोबाइल से डीड और जमीन के कागजात मिले थे. जिसके बाद ED ने सत्यापन के लिए इन सारे डीड की जांच के लिए रजिस्ट्रार ऑफ एश्यारेंस को लेटर लिखा था. इस लेटर के आधार पर कोलकाता में पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी. 


वही जांच के बाद कमेटी ने सारे डीड फर्जी पाए. इसके बाद इस मामले में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में 26 जून को FIR दर्ज की गई. बता दें इससे पहले भी 10 मई को हेयर स्ट्रीट थाने में फर्जीवाड़े का केस किया गया था. हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज केस नंबर 196 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPS की धारा 120 बी, 465, 467, 468, 471, 420 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें