ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

रांची हिंसा मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चलेगा केस, DC ने सरकार से मांगी इजाजत

RANCHI: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर राजधानी रांची में हुई हिंसा को लेकर मुकदमा चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले में 11 आरोपियों के ख

रांची हिंसा मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चलेगा केस, DC ने सरकार से मांगी इजाजत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर राजधानी रांची में हुई हिंसा को लेकर मुकदमा चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने से संबंधित धाराओं में मुकदमा चलाने की तैयारी है। जून 2022 में हुए उपद्रव को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।


इस मामले की जांच कर रही सीआईडी की अनुशंसा पर स्वीकृति देते हुए डीसी ने राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। जिन धाराओं में मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गई है उनमें धारा 153 ए , 153 एए और 295 ए भादवि शामिल है। यह अनुमति रांची के डेलीमार्केट थाने में दर्ज कांड संख्या 117 /22 में मांगी गई है। बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में भारी उपद्रव हुआ था।


जिन आरोपियों के खिलाफ के मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गई है उसमें इस्लामनगर निवासी मोहम्मद साबिर अंसारी, लातेहार के बालूमाथ निवासी मोहम्मद सरफराज, रांची के इमारत-ए-सरिया गली निवासी मोहम्मद तबारक कुरैशी, रांची के हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शाहबाज, रांची के पत्थलकुदवा निवासी मोहम्मद उस्मान उर्फ करण कच्छप, रांची के ही कलाल टोली निवासी मोहम्मद अफसर, हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद अरमान हुसैन, हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद रमजान, हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद अमजद, हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद माज और रांची के इरगू पहाड़ी टोला निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी शामिल हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें