ब्रेकिंग
हस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तय

रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर झारखंड पुलिस, 24 जिलों में 5000 होमगार्ड्स होंगे तैनात, जानें पूरी तैयारी

RANCHI: रामनवमी को लेकर झारखंड के जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर रही है. राज्य के 24 जिलों में 5000 होमगार्ड की तैनाती की जा रही है. इस संबंध में ADG अभियान के द्वारा स्

रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर झारखंड पुलिस, 24 जिलों में 5000 होमगार्ड्स होंगे तैनात, जानें पूरी तैयारी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रामनवमी को लेकर झारखंड के जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर रही है. राज्य के 24 जिलों में 5000 होमगार्ड की तैनाती की जा रही है. इस संबंध में ADG अभियान के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. जहां इन सभी जवानों की तैनाती 28 मार्च से 1 अप्रैल तक के लिए होगी.


बता दें कि झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से स्वीकृति आदेश करते हुए यह बताया गया है कि रामनवमी पर्व 2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सभी जिलों के लिए 28 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक कुल 5 दिन के लिए पूरे पांच हजार होमगार्ड जवानों की तैनाती पूरे राज्य में की जाएगी. जहां 28 मार्च को सभी होमगार्ड अपने अपने जिलों में योगदान दे देंगे. इसके बाद सभी पुलिस अधीक्षकों के द्वारा उन्हें जिले की सुरक्षा और विधि व्यवस्था के संधारण के काम में लगाया जाएगा.


राज्य के 24 जिलों में रामनवमी को लेकर कुल पांच हजार होमगार्ड के तैनाती के आदेश दिए गए हैं. जिसमें जिलों के हिसाब से उनकी संख्या तय कर दी गई है.जहां रांची में 500, खूंटी 100, रामगढ़ 100, लोहरदगा 200, गुमला 200, सिमडेगा 100, जमशेदपुर 300, चाईबासा 200, सरायकेला 150, धनबाद 300, बोकारो 300, पलामू 250, गढ़वा 250, लातेहार 100, हजारीबाग 500, चतरा 200, कोडरमा 100, गिरिडीह 200, दुमका 150, जामताड़ा 300, साहिबगंज 250, गोंदा 100 और देवघर जिला में 150 होमगार्ड जवानों की तैनाती करने करने का आदेश है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें