ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड दौरा, रांची और चतरा में करेंगे बैठक; अभी तक तय नहीं हुआ है कैंडिडेट का नाम

RANCHI : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर रांची और चतरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ सिंह दोपहर 12:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड दौरा, रांची और चतरा में करेंगे बैठक; अभी तक तय नहीं हुआ है कैंडिडेट का नाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर रांची और चतरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ सिंह दोपहर 12:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधे इटखोरी, चतरा के लिए रवाना होंगे। उसके बाद दोपहर 3:30 बजे से हेलीकॉप्टर से राजधानी पहुंचेंगे। 


राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर रांची में  प्रदेश पदाधिकारियों, रांची और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति, कोर कमेटी के सदस्यों व संयोजकों के साथ मंथन करेंगे। इससे पहले चतरा व पलामू की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उनकी बैठक निर्धारित है। वे शाम 5:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 


दरअसल, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मार्च को इटखोरी आयेंगे और  उनके आगमन की तैयारी पूरी हो गयी है। वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर चतरा लोकसभा क्षेत्र का टिकट अबतक कन्फर्म नहीं होने के कारण लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि जो राजनाथ सिंह चाहेंगे, वही होगा। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में है। 


उधर, रक्षा मंत्री की सुरक्षा को लेकर एनएसजी की टीम पूरी तरह सतर्क ह। गुरुवार को भी टीम के अधिकारियों ने जायजा लिया। राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी।  जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री के आगमन के दौरान कारकेट के गुजरने तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें