ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की एक दिन और बढ़ी पुलिस रिमांड, जानें अब तक क्या - क्या मिला

RANCHI : नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप की पुलिस रिमांड एक और दिन बढ़ा दी गई है। इससे पहले 12 दिनों की रिमांड के बाद आज इन्हें विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस द

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की एक दिन और बढ़ी पुलिस रिमांड, जानें अब तक क्या - क्या मिला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप की पुलिस रिमांड एक और दिन बढ़ा दी गई है। इससे पहले 12 दिनों की रिमांड के बाद आज इन्हें विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एनआईए ने कोर्ट से पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की, उसके बाद कोर्ट ने मांग को स्वीकार करते हुए 1 और दिन का वक्त दिया। अब 1 दिन और पूछताछ करने के बाद दिनेश गोप को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


दरअसल, एनआईए ने अबतक 12 दिनों की पूछताछ में दिनेश गोप की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके बाद अब इनसे और अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर एनआईए ने रिमांड बढ़ाने की मांग की जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस दौरान यह उम्मीद जताई जा रही है इनसे बड़ा खुलासा करवाया जा सकता है। 


मालूम हो कि, दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह नेपाल में वेश बदलकर रह रहा था। दिनेश गोप ने पूछताछ में बताया था कि, वह नेपाल से कनाडा जाने की योजना बना रहा  था और इसके लिए उसने पासपोर्ट भी बनवा रहा था।फिलहाल वो नेपाल में पंजाबी वेश-भूषा बनाकर र ढाबा चलाता था। वहीं से अपनी सारी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता था। 


इसके साथ ही दिनेश गोप ने पुलिस को यह भी बताया था कि, उसने राजनीति में आने की प्लानिंग की थी। वह सरेंडर करके राजनीति में आना चाहता था और इस काम के लिए उसे किसी ने केंद्र लेवल के बड़े राजनेता से मिलवाने का वादा किया था। इसके एवज में 2 करोड़ रुपये भी लिए थे। उसे बाद में समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। 


इधर, दिनेश गोप की निशानदेही पर पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। दिनेश को बिहार के नालंदा से हथियारों की सप्लाई का जाती थी। दिनेश गोप के पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) की गतिविधियां झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में चलती थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें