ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि आज, पलामू में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दी श्रद्धांजलि

PALAMU: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है. राज्यपाल ने पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रेलवे स

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि आज, पलामू में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दी श्रद्धांजलि
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है. राज्यपाल ने पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रेलवे स्टेशन के पास मौजूद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा, DC ए दोड्डे, SP चंदन कुमार सिन्हा, DDC रवि आनंद मौजूद थे.


बता दें झारखंड की स्थापना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 2000 में किया गया था. भगवान बिरसा अपनी छोटी सी आयु में ही अपने राष्ट्र के लोगों के लिए अंग्रेजो से लोहा लेने का काम किया था. उनका बलिदान और अद्वितीय शौर्य अविस्मरणीय है.


राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन फिलहाल दो दिवसीय पलामू प्रमंडल के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे. और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद राज्यपाल वहां से अपने अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए. राज्यपाल कल यानी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार (8जून) को पलामू पहुंचे. जहां वो पलामू और लातेहार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. 


जिसके बाद जिले के लहलहे पंचायत में राज्यपाल ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया. जहां उन्होंने लोगों की समस्या सुनी, उनके समाधान का भरोसा दिया. राज्यपाल ने ग्रामीणों को जमीन अधिग्रहण कानून की जानकारी दी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें