ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: फिलीपींस की इरा और रांची के पीतांबर का प्यार पहुंचा मुकाम, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

कहते हैं कि सच्चा प्यार किसी भी सरहद का मोहताज नहीं होता। कुछ ऐसा ही प्यार की कहानी झारखंड की राजधानी रांची में देखने को मिली, जहां फिलीपींस की इरा फ्रांसिस्का बरनासोल और रांची के पीतांबर कुमार सिंह ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाया।

Jharkhand News
Jharkhand News
© Jharkhand News
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: प्यार की कोई सीमा नहीं होती, यह न जाति देखता है, न धर्म और न ही देश की सरहदें। कुछ ऐसा ही प्रेम कहानी रांची के पीतांबर कुमार सिंह और फिलीपींस की इरा फ्रांसिस्का बरनासोल की है, जिनका प्यार अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुका है। दोनों ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली।


फिलीपींस में हुआ प्यार, रांची में हुई शादी

रांची के धुर्वा निवासी पीतांबर कुमार सिंह दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वहीं, उनकी मुलाकात फिलीपींस की रहने वाली इरा फ्रांसिस्का बरनासोल से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इरा और पीतांबर ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया। हालांकि, उनके परिवार के लिए यह शादी आसान नहीं थी।


परिवार को मनाया, फिर हुई धूमधाम से शादी

शुरुआत में पीतांबर के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन प्यार के आगे सभी रिश्ते झुक गए। आखिरकार, जब दोनों रांची पहुंचे, तो परिवार ने इस शादी को अपनी सहमति दी। हिंदू रीति-रिवाज से पारंपरिक तरीके से दोनों की शादी करवाई गई। शादी में इरा भारतीय दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आईं।


कोर्ट मैरिज से मिला कानूनी दर्जा

शादी के बाद इरा और पीतांबर ने कानूनी रूप से भी अपने रिश्ते को मजबूत किया। शनिवार को हिनू स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। रजिस्ट्रार बाल्मीकि साहू ने दोनों को शादी का प्रमाण पत्र सौंपा।


खुश हैं दोनों परिवार

अब इरा और पीतांबर एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। दोनों ही परिवार इस शादी से बेहद खुश हैं और इसे एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं। प्यार की यह अनोखी कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जात-पात, धर्म और सरहदों की दीवारों से ऊपर उठकर सच्चे प्यार को अपनाने की हिम्मत रखते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें