ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पेशकार पर जानलेवा हमला मामले का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, कोर्ट में हाजिर हुए झारखंड के गृह सचिव और DGP

RANCHI: बीते शुक्रवार को जमशेदपुर के कोर्ट परिसर में एक पेशकार पर हुए हमले का हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट द्वारा तबल किए जाने के बाद झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सि

पेशकार पर जानलेवा हमला मामले का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, कोर्ट में हाजिर हुए झारखंड के गृह सचिव और DGP
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बीते शुक्रवार को जमशेदपुर के कोर्ट परिसर में एक पेशकार पर हुए हमले का हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट द्वारा तबल किए जाने के बाद झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह, और गृह सचिव अविनाश कुमार व्यक्तिगत रूप से झारखंड हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और सरकार का पक्ष रखा।


अदालतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में सरकार ने महाधिवक्ता के जरिए अधिकारियों ने अदालत को बताया कि सभी सिविल अदालतों में सीसीटीवी लगाने का काम अंतिम चरण में है और अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। कुल 3293 सीसीटीवी लगाए जाने हैं। इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। हाई कोर्ट ने जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।


बता दें कि शुक्रवार को जमशेदपुर में एडीजे-1 की अदालत में घुसकर काम कर रहे सहायक पेशकार राकेश कुमार पर एक युवक ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया था। कर्मचारियों ने हमलावार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और शनिवार की छुट्टी के बजाए कोर्ट बैठी और मुख्य सचिव और डीजीपी को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें