ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए 9 लोग, 2 की दर्दनाक मौत, 7 की हालत नाजुक

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रैक्टर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर पर 9 लोग सवार थे जिसमें दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए 9 लोग, 2 की दर्दनाक मौत, 7 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रैक्टर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर पर 9 लोग सवार थे जिसमें दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। सबकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना चरही थाना क्षेत्र के दलदलिया गांव के पास की है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।


बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर सवार होकर सरबाहा गांव की सात महिला और दो पुरुष मिट्टी लाने जा रहे थे तभी रेलवे लाइन पार करने के दौरान पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और इनमें से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सात लोग बुरी तरह से घायल हो गये। 


मृतक की पहचान सरबागा गांव निवासी जगदेव महतो की पत्नी और बंदरू गंझू के 25 वर्षीय पुत्र रमेश गंझू के रूप में हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें