ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिससड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंचे सीएम हेमंत, बाहा पूजा कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

RAMGARH: बाहा पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत बाहा पूजा की और प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। इस मौ

परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंचे सीएम हेमंत, बाहा पूजा कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAMGARH: बाहा पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत बाहा पूजा की और प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल नगाड़े के साथ सरना स्थल पर पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी मां और पत्नी के अवाला परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।


दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन को संथाल समाज का मांझी हड़ाम चुना गया है। जिस कारण वे बाहा पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। सरना स्थल पर पूजा अर्चना के बाद सीएम अपने पैतृक घर पहुंचे और वहां अपने कुल देवता की पूजा की।


मौके पर मुख्यमंत्री की मां, उनकी पत्नी और भाभी के अलावा पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सीएम के आगमन को देखते हुए जिले के सभी बड़े अधिकारी गांव में पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे। सरना स्थल पर पहुंचे सीएम हेमंत आज एक अलग ही अंदाज में दिखे। सीएम ने इस दौरान नगाड़ा भी बजाया और एक आम ग्रामीण की भूमिका में नजर आए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें