ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

परीक्षा के दौरान बेहोश होकर क्लास रूम में गिरी 11 छात्राएं, अचानक डेस्क बेंच हिलने की बच्चियों ने कही बात

ROHTAS: डेहरी के गंगोली मध्य विद्यालय में अचानक एक साथ 11 छात्राएं बीमार हो गई वही कई बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ी। विद्यालय के कक्ष में कुछ ऐसा हुआ कि बच्चियां जोर-जोर से चीख

परीक्षा के दौरान बेहोश होकर क्लास रूम में गिरी 11 छात्राएं, अचानक डेस्क बेंच हिलने की बच्चियों ने कही बात
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: डेहरी के गंगोली मध्य विद्यालय में अचानक एक साथ 11 छात्राएं बीमार हो गई वही कई बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ी। विद्यालय के कक्ष में कुछ ऐसा हुआ कि बच्चियां जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगी। इसके बाद बच्चियों को डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इन सभी बच्चियों का इलाज किया गया। 


बच्चियों का कहना है कि आज परीक्षा चल रही थी इसी दौरान परीक्षा कक्ष में अचानक सभी लड़कियां घबराकर चीखने और चिल्लाने लगी। कुछ बच्चियों का कहना है कि अचानक स्कूल का डेस्क बेंच हिलने लगा जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। बच्चियों की आवाज सुनकर अन्य शिक्षक जब कक्षा की ओर दौड़े तो कई बच्चियों को गिरते देखे। जिसके बाद सभी बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चियों के बेहोश होने और चीखने चिल्लाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


वही डॉक्टर का कहना है कि कोई भी फूड प्वाइजन या खाने पीने का कोई हिस्ट्री नहीं मिला है। वही स्कूल के प्राचार्य उत्तम नारायण सिंह का कहना है कि अचानक कक्षा में चीखने चिल्लाने की आवाज से वे लोग घबरा गए। घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई है। कुल 11 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उमस भरी गर्मी के कारण भी बच्चियां बीमार हो सकती हैं। फिलहाल बच्चियों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ज्यादातर बीमार बच्चियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें