ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

पलामू हिंसा मामला: पूर्व मुखिया समेत अबतक 13 लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए सभी लोग

PALAMU: बुधवार को पांकी में हुए हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व मुखिया भी शामिल है। पूछताछ के बाद

पलामू हिंसा मामला: पूर्व मुखिया समेत अबतक 13 लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए सभी लोग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: बुधवार को पांकी में हुए हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व मुखिया भी शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बुधवार को तोड़ण द्वार बनाने को लेकर हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और हालात को काबू में कर रखा है।


दरअसल, महाशिवरात्रि को लेकर पांकी थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर तोरण द्वार बनाया गया था। इसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे और दोनों तरफ से जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिले में आज भी इंटरनेट सेवा बंद है और पूरे इलाके में धारा 144 लागू है।


पलामू DC आंजनेयुलू दोड्डे और IG राजकुमार लकड़ा ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की है। पूरे मामले पर डीसी ने बताया है कि हालात पर जिला प्रशासन की नजर है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। डीसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उधर, इस घटना के बाद झारखंड की सियासत काफी गरमा गई है और विपक्षी दल इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर बने हुए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें