ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बोकारो से बड़ी खबर: नदी में डूबने से दो भाईयों की मौत, तीसरे भाई की तलाश जारी

BOKARO: बोकारो में एक साथ तीन भाई खांजो नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दो भाईयो की मौत हो गयी जबकि तीसरे भाई की तलाश जारी है। घटना जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना बस्ती की है।

बोकारो से बड़ी खबर: नदी में डूबने से दो भाईयों की मौत, तीसरे भाई की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: बोकारो में एक साथ तीन भाई खांजो नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दो भाईयो की मौत हो गयी जबकि तीसरे भाई की तलाश जारी है। घटना जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना बस्ती की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गाताखोरों की मदद से दोनों भाइयों के शव को बरामद किया है जबकि तीसरे भाई की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतकों की पहचान जैनम मोड़ के शिक्षक कॉलोनी निवासी मनोज राय के बेटे मनीष राय, आकाश राय और नितेश राय के रूप में हुई है। तीनों भाई खांजो नदी में नहाने के लिए घर से निकले थे और देर शाम तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने काफी फोन लगाया लेकिन बात नहीं हो सकी। आनन-फानन में परिजन खांजो नदी के पास पहुंचे।


जहां मौके पर पहुंची ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों की लाश को काफी मशक्कत के बाद बरामद किया लेकिन तीसरे युवक की लाश नहीं मिल सकी। जिसकी तलाश अब भी जारी है। एक साथ तीन भाईयों के नदी में डूबने और दो की लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। खांजो नदी में गोताखोर शव की तलाश में जुटी है। मौके पर परिजनों सहित ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा हुआ है।    


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें