ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मुर्दा घर में लगी आग, अंदर सो रहे बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

JHARKHAND: पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मेघाहातुबुरु जनरल हॉस्पिटल के पीछे बने मुर्दा घर में अचानक आग लग गयी। मुर्दा घर में अवैध रूप से रह रहे बा

मुर्दा घर में लगी आग, अंदर सो रहे बाप-बेटी की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मेघाहातुबुरु जनरल हॉस्पिटल के पीछे बने मुर्दा घर में अचानक आग लग गयी। मुर्दा घर में अवैध रूप से रह रहे बाप-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। अगलगी का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 


मुर्दा घर सुनसान जगह पर स्थित है वहां लोग कम ही जाते हैं। आग लगने से बाप-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गयी लेकिन किसी को इस घटना की खबर तक नहीं हुई। कई घंटे बाद ग्रामीण जब वहां से गुजर रहे थे तब मुर्दा घर से निकलते धूंए को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने मुर्दा घर के दरवाजे को तोड़ा और दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाइबासा भेजा।


मृतक की पहचान अमीर हुसौन उर्फ काना के रुप में हुई है। जिस वक्त आग लगी उस समय उसकी 4 साल की बेटी सोयी हुई थी। वह भी मुर्दा घर में सोया हुआ था। सुनसान जगह पर मुर्दा घर होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी सुबह मिली। जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मुर्दा घर का दरवाजा खोला तो देखा की आग में झुलसकर पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरु की। मुर्दा घर में आग कैसे लगी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें