ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

jharkhand News: खतरों से खाली नहीं MGM अस्पताल,अचानक भरभराकर गिर पड़ा सर्जरी विभाग का छज्जा

jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जर्जर भवनों का संकट गहराता जा रहा है। रविवार को सर्जरी विभाग का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर, झारखंड समाचार, अस्पताल छज्जा गिरा, सरकारी अस्पताल, जर्जर भवन, मरीजों की सुरक्षा, MGM Hospital, Jamshedpur news, government hospital, Jharkhand news, building collapse, hospit
MGM अस्पताल की बिल्डिंग
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

jharkhand News: झारखंड के कोल्हन  के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम (MGM) अस्पताल की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। रविवार की दोपहर सर्जरी विभाग की बिल्डिंग का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति उसके नीचे मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।


लगातार गिर रहे प्लास्टर और छज्जे, बना डर का माहौल

पिछले कुछ महीनों से अस्पताल के विभिन्न विभागों में प्लास्टर और छज्जों के गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ब्लड बैंक, मेडिसिन विभाग समेत कई हिस्सों में दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं। इससे पहले एक बार मेडिकल बिल्डिंग के बरामदे की छत गिरने से तीन लोगों की जान जा चुकी है।


मरीजों और स्टाफ में डर का माहौल

लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भय के साये में काम करने को मजबूर हैं। अस्पताल आने वाले परिजनों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।


पुराने अस्पताल को शिफ्ट करने की तैयारी

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुराने एमजीएम अस्पताल को शिफ्ट करने की योजना पर काम तेज कर दिया है। इस माह के अंत तक नया अस्पताल परिसर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। सबसे पहले ENT विभाग को नए परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए 19 मई को टेंडर खोले जाने की योजना है। बाद में अन्य विभागों के लिए भी आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाएगी।


सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने राज्य की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जर्जर इमारत में स्वास्थ्य सेवाएं चलाना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ जैसा है। अब देखना यह होगा कि नए भवन में शिफ्टिंग से हालात कितने सुधरते हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें