ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

मेघालय सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हेमंत, कहा- कोनराड संगमा मेरे छोटे भाई

RANCHI: कोनराड संगमा ने मेघालय के सीएम के तौर पर आज दूसरी बार शपथ ली है। शिलांग के राजभवन में संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्री

मेघालय सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हेमंत, कहा- कोनराड संगमा मेरे छोटे भाई
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: कोनराड संगमा ने मेघालय के सीएम के तौर पर आज दूसरी बार शपथ ली है। शिलांग के राजभवन में संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बीजेपी के सहयोग से बनी इस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। हेमंत सोरेन ने सीएम कोनराड संगमा को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना छोटा भाई बताया।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संगमा परिवार से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं।सोरेन ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। मुझे इस समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब छोटा भाई शपथ लेता है तो कितनी खुशी होती है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।


बता दें कि कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मेघालय के सीएम बने हैं। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने कोनराड संगमा के साथ साथ उनकी कैबिनेट के 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई। बीजेपी के सहयोग से बनी मेघालय सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल हुए। सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी के 8 विधायक मंत्री बनाए गए हैं जबकि यूपीएफ के 2 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें