ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

JHARKHAND ELECTION : ‘मेगा नॉमिनेशन डे’ हेमंत -कल्पना, चंपाई और सीपी सिंह समेत ये दिग्गज आज करेंगे नामांकन, सम्राट चौधरी भी होंगे शमिल

ranchi : रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर (गुरुवार) को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में आज 24 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नामांकन करेंगे। लिहाजा इस दिन

JHARKHAND ELECTION :  ‘मेगा नॉमिनेशन डे’ हेमंत -कल्पना, चंपाई और सीपी सिंह समेत ये दिग्गज आज करेंगे नामांकन, सम्राट चौधरी भी होंगे शमिल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ranchi : रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर (गुरुवार) को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में आज 24 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नामांकन करेंगे। लिहाजा इस दिन को ‘मेगा नॉमिनेशन डे’ कहा जा रहा है क्योंकि पहले चरण के चुनाव में किस्मत आजमानेवाले कई दिग्गज नेता इसी दिन अपना नामांकन पत्र भरेंगे। 


जानकारी के मुताबिक इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, अमर कुमार बाउरी, मीरा मुंडा और सरयू राय शामिल हैं. बीजेपी के 30 उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से नामांकन करेंगे, जबकि कल्पना सोरेन गांडेय से पर्चा भरेंगी। दुमका से बसंत सोरेन भी नामांकन करेंगे। 


वहीं,बरहेट और गांडेय में झामुमो की चुनावी सभा भी होगी। गिरिडीह से सुदीव्य कुमार सोनू भी नामांकन करेंगे। गुरुवार को भाजपा के 30 प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी की है। इनके नामांकन में कई राष्ट्रीय नेता और विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बरकट्ठा से अमित कुमार यादव और बरही से मनोज कुमार यादव के नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे। चंदन कियारी से अमर कुमार बाउरी के नामांकन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे। सिमरिया से उज्ज्वल दास और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहेंगे। 


इधर, राजधानी रांची में अलग-अलग पार्टियों का हुजूम सड़क पर उतरेगा। रांची से सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो नामांकन करेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव हटिया विधानसभा से नामांकन दाखिल करेंगे। रांची विधानसभा से महुआ माजी अपना पर्चा भरेंगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें