ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

महिला से छेड़खानी करने वाले कंपाउंडर को लोगों ने पीटा, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

JAMTARA: जामताड़ा के एक नर्सिंग होम में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। मामला महिला से छेड़खानी से जुड़ा है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ नर्सिंग होम के कंपा

महिला से छेड़खानी करने वाले कंपाउंडर को लोगों ने पीटा, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMTARA: जामताड़ा के एक नर्सिंग होम में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। मामला महिला से छेड़खानी से जुड़ा है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ नर्सिंग होम के कंपाउडर ने छेड़खानी की। पीड़ित महिला ने पति को यह बात बतायी जिसके बाद परिजनों ने कंपाउंडर की जमकर पिटाई कर दी।


इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद लोगों का हुजूम नर्सिंग होम में उमड़ पड़ा। कंपाउंडर की इस करतूत से गुस्साएं लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाने लगे। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मिली जानकारी के मुताबिक पकराडीह गांव निवासी अरविंद मुर्मू के हॉर्निया का ऑपरेशन हुआ था। उसकी देखभाल करने के लिए उसकी पत्नी नर्सिंग होम में रूकी हुई थी। तभी रात में एक कंपाउंडर शांति महतो व उसका साथी महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला किसी तरह वहां से भागी और इस बात की जानकारी परिजनों को दी तब हॉस्पिटल परिसर में बवाल मच गया। गुस्साएं लोगों ने नर्सिंग में जमकर तोड़फोड़ किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें