ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक,पटक- पटक कर तीन लोगों की ले ली जान

LOHARDAGA : झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस बार इन हाथियों ने भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्पात मचाया है। इन हाथियों

लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक,पटक- पटक कर  तीन लोगों की ले ली जान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LOHARDAGA : झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस बार इन हाथियों ने  भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्पात मचाया है। इन हाथियों ने तीन लोगों की पिट- पीटकर हत्या कर डाली है। इस घटना से गांव के लोगों में काफी खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं,  जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ने से जिला और पुलिस प्रशासन के साथ साथ वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिला में हाथियों ने तीन लोगों को कुचला है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है। यह पूरी घटना भंडारा थाना के अखिलेश्वर शिवधाम के पीछे स्थित एक गांव की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर गांव वालों में चीख-पुकार मच गयी है। 


बताया जा रहा है कि, भंडरा थाना के लड़ाई टंगरा गांव में सोमवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए घर से बाहर निकले हुए थे। इसी दौरान वहां पर अचानक एक जंगली हाथी आ धमका और इसने लड़ाई टंगरा निवासी लाल महतो , झालो उरांव और शकुंता कुमारी को पकड़कर पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद हाथी पूरे गांव में घूमता रहा।  हाथी के भय से ग्रामीण अपने घर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने गांव से काफी दूर जाकर शरण ली। 


इधर,गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत की सूचना पर भंडरा पुलिस वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से हाथी से दूर रहने की अपील की जा रही है। साथ ही मारे गए परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान करने की कवायद की जा रही है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें