ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

नहीं थम रहा हाथियों का आतंक: लातेहार में फिर चार ग्रामीणों के घर को किया ध्वस्त, दहशत में लोग

LATEHAR: झारखंड में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आंतक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाथी कई लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर चूका है तो कहीं फसलों को बर्बाद कर रहा है. कहीं-क

नहीं थम रहा हाथियों का आतंक: लातेहार में फिर चार ग्रामीणों के घर को किया ध्वस्त, दहशत में लोग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: झारखंड में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आंतक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाथी कई लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर चूका है तो कहीं फसलों को बर्बाद कर रहा है. कहीं-कहीं तो ये हाथी लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है. हाथियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों की जान तक ले ली है. ताजा खबर लातेहार जिला से है जहां बुधवार की रात भी गजराज ने महुआडांड़ प्रखंड के चंपा गांव में जमकर आतंक मचाया.


जिले में गजराज का आतंक चरम पर है. वहीं तंबोली गांव में भी एक ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर दिया. परेशानी की बात यह है कि दिन के उजाले में भी जंगली हाथी ग्रामीण इलाकों में पहुंच जा रहे हैं. जिससे लोगों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गया है.


बता दें बुधवार की रात झुंड से भटका हुआ एक हाथी चंपा गांव पहुंच गया. और हाथी ने गांव के अंशु नगेसिया, मनसत किसान के साथ साथ एक अन्य ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान हाथी ने घर में रखे अनाज को भी नस्ट कर दिया. हालांकि समय रहते घरवाले सचेत हो गए और किसी प्रकार पिछले दरवाजे से घर से भाग कर अपनी जान बचाई. बाद में ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद हाथी वहां से भागा और तंबोली गांव पहुंच गया. जहां हाथी ने हेनरी केरकेट्टा के घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे गए अनाज को नस्ट कर दिया. हाथी के हमले के बाद परिवार के लोगों ने किसी प्रकार घर से भाग कर अपनी जान बचाई.


हाथी के हमले के वजह से गांव वाले रात भर परेशान रहे और भय के साए में रात बिताई. गांव के लोगों के घर को ध्वस्त करने के बाद दिन के उजाले में भी हाथी को गांव के आसपास देखा गया. महुआडांड़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने दिन के उजाले में भटक रहे हाथी का वीडियो भी बनाया. दिन के उजाले में हाथी के इस प्रकार गांव के आसपास भटकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डर के कारण जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें