ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अंचल कार्यालय की नई कारस्तानी.. RTI दाखिल करने वाले परिवार की जमाबंदी की रद्द

KODERMA: अंचल कार्यालय का एक कारनामा सामने आया है. जहां जमीन की मापी के लिए RTI दाखिल किए परिवार की जमाबंदी रद्द कर उस जमीन पर दूसरे की जमाबंदी करने का आरोप लगा है. अब इस मामल

अंचल कार्यालय की नई कारस्तानी.. RTI दाखिल करने वाले परिवार की जमाबंदी की रद्द
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KODERMA: अंचल कार्यालय का एक कारनामा सामने आया है. जहां जमीन की मापी के लिए RTI दाखिल किए परिवार की जमाबंदी रद्द कर उस जमीन पर दूसरे की जमाबंदी करने का आरोप लगा है. अब इस मामले में DC ने जांच को कहा है. बता दें झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया बस्ती के रहने वाले काली प्रसाद शाही केबेटे दुर्गा प्रसाद शाही ने अंचल दफ्तर में अपने 61 डिसमिल जमीन को बेचने के लिए मापी कराने का आवेदन दिया था. आवेदन देने के करीब 1 साल तक जब जमीन की मापी नहीं हुई तो इस परिवार ने सूचना के अधिकार पर जवाब मांगा, लेकिन दफ्तर द्वारा उनकी खतियानी जमीन पर किसी और की जमाबंदी होने का नोटिस उन्हें थमा दिया गया.


अब अंचल कार्यालय के इस कारनामे से काली प्रसाद शाही का पूरा परिवार परेशान है. काली प्रसाद किडनी और लीवर रोग से पीड़ित हैं और जिसके लिए उन्होंने अपनी 61 डिसमिल जमीन में से कुछ हिस्सा बेचने की बात सोची थी. इलाज तो दूर दशकों से खतियानी जमीन पर दखल कब्जा का खतरा भी अब मंडराने लगा है.


इस मामले में काली प्रसाद शाही ने बताया कि RTI के तहत जवाब मांगे जाने से नाराज अंचल अधिकारी ने उनकी जमाबंदी हटाकर दूसरे व्यक्ति के नाम जमाबंदी कर दी है. जबकि उक्त जमीन सालों से उनके नाम से दर्ज है और पिछले साल तक उसकी रसीद भी निर्गत की गई है. वहीं काली प्रसाद शाही के बेटे ने प्रशासन से इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने तक जमीन की जमाबंदी उनके पिता के नाम पर ऑनलाइन दर्ज थी. लेकिन इसके बाद अचानक से जमीन पर किसी और के जमाबंदी कर दी गई है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें