ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

खनन घोटाले में ED ने साहिबगंज एसपी को भेजा समन, पूछताछ के लिए रांची दफ्तर बुलाया

RANCHI: साहिबगंज में एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। आगामी 22 नवंबर को ईडी

खनन घोटाले में ED ने साहिबगंज एसपी को भेजा समन, पूछताछ के लिए रांची दफ्तर बुलाया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: साहिबगंज में एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। आगामी 22 नवंबर को ईडी ने एसपी को रांची स्थिति जोनल कार्यालय में हाजिर होने को कहा है।


ईडी को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि साहिबगंज एसपी ने खनन घोटाला केस में ईडी के अहम गवाह विजय हांसदा को गवाही से मुकरने के लिए दबाव बनाया था। विजय हांसदा ने इसकी जानकारी ईडी को दी थी। विजय हांसदा ने ईडी को बताया है कि जब साहिबगंज के निंबू पहाड़ पर पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी अवैध खनन कर रहे थे तब उन्होंने रोकने की कोशिश की थी।


जिसके बाद पंकज मिश्रा के लोगों ने मारपीट कर उन्हें भगा दिया था। विजय हांसदा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी और हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसके बाद ईडी ने विजय हांसदा को गवाह बनाया था लेकिन बाद में विजय हांसदा ने अपना बयान वापस ले लिया था।


उस वक्त एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें विजय हांसदा गवाही से नहीं मुकने के एवज में रुपयों की मांग कर रहा था। मामले की जांच कर रही ईडी को इस बात के सबूत मिले हैं कि साहिबगंज एसपी ने विजय हांसदा पर गवाही से मुकरने का दबाव बनाया था। इसी मामले में ईडी ने समन भेजकर एसपी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें