ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Jharkhand News: बदमाशों ने बम लगाकर रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेनों का परिचालन बाधित; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

JHARKHAND: बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है। इस घटना के बाद लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइ

Jharkhand News: बदमाशों ने बम लगाकर रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेनों का परिचालन बाधित; बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है। इस घटना के बाद लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनो का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे की टीम ट्रैक को ठीक करने में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास इस वारदात को अंजाम दिया है। विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक के 470 सेंटीमीटर हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया है। धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे ट्रैक का हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा। गनीमत की बात रही कि ब्लास्ट के दौरान कोई ट्रेन इस ट्रैक पर नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।


ब्लास्ट के बाद रेलवे ट्रैक का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे पुलिस और रेल अधिकारियों के अलावा झारखंड पुलिस की टीम भी पहुंची है और छानबीन जारी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि इस साजिश के पीछे आखिर किन लोगों का हाथ है। इसमें नक्सलियों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है।


मंगलवार की देर रात इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। रात 12 बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची तो रेल ट्रैक को क्षतिग्रस्त पाया गया। एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें