ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

झारखंड वालों को बड़ी राहत: डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, हड़ताल को लेकर लिया निर्णय

RANCHI: झारखंड में डॉक्टर के कई संगठन 13 मार्च को हड़ताल पर जाने वाले थे. लेकिन राज्य सरकार के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद चिकित्सकों के विभिन्न संगठनों ने 13 मार्च को अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस

झारखंड वालों को बड़ी राहत: डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, हड़ताल को लेकर लिया निर्णय
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में डॉक्टर के कई संगठन 13 मार्च को हड़ताल पर जाने वाले थे. लेकिन राज्य सरकार के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद चिकित्सकों के विभिन्न संगठनों ने 13 मार्च को अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली. वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को दिन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर चर्चा भी की. 


इन मुद्दों में डॉक्टरों की उनके कार्यस्थलों पर सुरक्षा के लिए ‘नैदानिक स्थापन अधिनियम’ में संशोधन शामिल है. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ हमारी ये बैठक सार्थक रही. हमने देखा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर है. बता दें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड मेडिकल सर्विस एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राज्य इकाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. जहां ये संगठन ‘नैदानिक स्थापन अधिनियम’ में संशोधन के साथ कार्यस्थल पर अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सरकार मुद्दों के रचनात्मक समाधान  के लिए काम कर रही है. वहीं दूसरी तरफ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्रटरों की इस बैठक में 13 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया. बता दें कि बार- बार  डॉक्टरों के ऊपर हो रहे हमलों के विरोध में डॉक्टरों ने प्रदेश में 1 मार्च को एक दिन के लिए सेवाओं का बहिष्कार कर दिया था. साथ ही  डॉक्टरों की ओर से 5 मार्च को प्रदेश में कैंडल मार्च भी निकाला  गया था


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें