ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड: करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पांच बच्चे नदी में डूबे, दो की दर्दनाक मौत

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जमुनिया नदी में करम डाली विसर्जन के दौरान पांच बच्चे डूब गए। जिसके बाद मौके पर

झारखंड: करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पांच बच्चे नदी में डूबे, दो की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जमुनिया नदी में करम डाली विसर्जन के दौरान पांच बच्चे डूब गए। जिसके बाद मौके पर अफरा चफरी मच गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


दरअसल, करमा पूजा खत्म होने के बाद सभी बच्चे बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में करम डाली विसर्जन करने के लिए गए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया।


आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय देवराज कुमार और 14 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें