ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

झारखंड: तीन बच्चों के साथ महिला ने तालाब में लगाई छलांग, मां और बेटा-बेटी की मौत

PALAMU: बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। जिससे महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे का इलाज अस्पताल

झारखंड: तीन बच्चों के साथ महिला ने तालाब में लगाई छलांग, मां और बेटा-बेटी की मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। जिससे महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घरेलू विवाद के बाद महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव की है।


मृतकों की पहचान करीमनडीह गांव निवासी जवाहिर राम की पत्नी निर्मला देवी, उसकी 8 साल की बेटी लाडली और पांच साल का बेटे करण के तौर पर हुई है जबकि तीन वर्षीय गुड्डी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि निर्मला का पति जवाहिर दो दिन पूर्व ही रोजी रोजगार के चक्कर में तेलंगाना के सिकंदराबाद गया था। शनिवार को निर्मला देवी का अपने सास-ससुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। निर्मला गुस्से में अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई और पहले तालाब में तीनों बच्चों को फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी।


बच्चों के साथ महिला के तालाब में छलांग लगाने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण मां और बच्चों को बचाने के लिए तालाब में उतरे। सभी को तालाब से बाहर निकालकर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरी बच्ची का इलाज चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें