ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी आग ,मचा हडकंप...सच्चाई जानकार हो जायेंगे हैरान !

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में लगे हैंडपंप से पानी के बजाय आग की लपटें निकल रही हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

हैंडपंप, आग, झारखंड, हजारीबाग, मीथेन गैस, चापाकल, गैस रिसाव, Methane Gas, Handpump Fire, Jharkhand News, Hazaribagh Incident, Fire from Handpump, Ground Gas Leak, Weird News, Unusual Incident, जलती आग
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के भगवानवागी मोहल्ले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। लोजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद परवेज के घर में लगे एक हैंडपंप से पानी के बजाय आग निकल रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस हैंडपंप को चलाया गया, तो उससे पानी नहीं बल्कि कोई गैस जैसी चीज़ निकलने लगी, जो माचिस की तील्ली जलाते ही जल उठती है। लोगों को संदेह है कि यह गैस मीथेन हो सकती है, जो जमीन के नीचे इकट्ठा हो गई है।


गौरतलब है कि यह इलाका पहले भी इस तरह की घटना का गवाह रह चुका है। करीब दो साल पहले हनुमान मंदिर के पास लगे एक चापाकल से भी इसी तरह गैस निकलने की वजह से उसे बंद कर दिया गया था। पानी की किल्लत तब से बनी हुई है, और अब मोहल्ले के लोग एक किलोमीटर दूर बहने वाली नदी से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।


घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और इलाके में गैस रिसाव की जांच की मांग की जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विशेषज्ञों की टीम से इस घटना की जांच कराने की आवश्यकता है, जिससे यह पता चल सके कि यह गैस किस प्रकार की है और इससे क्या खतरे हो सकते हैं।





इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें