ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

झारखंड: सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं, मोरहाबादी में हुआ आदिवासी संगठनों का महाजुटान

RANCHI: झारखंड की राजधानी में आज मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म को लेकर आदिवासियों का महा जुटान हुआ. सरना धर्म रक्षा को लेकर आदिवासी समाज आज रांची में एकत्र हुए थे. और साथ ही कई विभ

 झारखंड: सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं, मोरहाबादी में हुआ आदिवासी संगठनों का महाजुटान
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की राजधानी में आज मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म को लेकर आदिवासियों का महा जुटान हुआ. सरना धर्म रक्षा को लेकर आदिवासी समाज आज रांची में एकत्र हुए थे. और साथ ही कई विभिन्न आदिवासी संगठनों की सरना धर्म कोड महारैली का आयोजन किया गया.


बता दें इस महा रैली में झारखंड के साथ साथ नेपाल, भूटान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार के आदिवासी भी शामिल हुए हैं. जहां महारैली के जरिए आदिवासी संगठन केंद्र सरकार और भाजपा से सरना धर्म कोड की मांग कर रहे हैं. वहीं इस महारैली को डॉक्टर करमा उरांव के साथ कई लोगों ने संबोधित किया. जहां सभी ने एक साथ आह्वान किया और कहा कोड नहीं तो वोट नहीं. 


मालूम हो कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा हावी रहेगा. सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि आदिवासी ना तो हिंदू है और ना ही सनातन. इसलिए आदिवासियों को समाप्त करने की जो साजिश हो रही है वो बंद हो. उन्होंने कहा कि देशभर में 12 करोड़ से अधिक आदिवासियों का अपना धर्म, अपनी संस्कृति, अपने संस्कार अपनी पूजा पद्ध्ती अपना पूजा स्थल और अपने रीति रिवाज हैं, जो हिंदू सिस्टम के मुताबिक नहीं से नहीं चलते हैं. इसलिए आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू किया जाना चाहिए ये आवश्यक है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें