ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: बिहार के 4 लोगों की झारखंड में मौत, स्कॉर्पियो बाइक की टक्कर ने ली जान

झारखंड में सड़क हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई यह हादसा मंगलवार दे रात हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की पहचान हो गई है। वहीं छठवें शव की पहचान की जा रही है।

Jharkhand
Jharkhand
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्कॉर्पियो बाइक की टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा डुमरी-गिरिडीह पथ पर हुआ है। घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दे दी है। स्थानीय थाने की ओर से मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात विपरीत दिशा से आ रही बाइक और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गयी थी। सामने से आ रही बाइक की लाइट के कारण कर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उसने पहले बाइक में टक्कर मारी उसके बाद खुद कर को पेड़ से भिड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को एक जोर की आवाज सुनाई पड़ी। सभी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों ही वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और उनमें बैठे 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को दी। वहीँ, सूचना पर मधुबन थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। 


इधर घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया है कि छह लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में चार स्कार्पियो पर सवार थे तो दो बाइक पर था। घटना में सिर्फ एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक शव की पहचान करने में टीम जुट गई है। 


मृतकों में 4 लोग बिहार के मुंगेर जिले के बताये जा रहे है, कार सवार मृतकों में मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले 40 वर्षीय सोमेश चंद्रा ( पिता रवि शंकर प्रसाद सिंह ), 21 वर्षीय गोपाल कुमार ( पिता नरेश प्रसाद सिंह ), गुलाब कुमार ( इसरी बाजार ) शामिल है। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें