ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand Politics: BJP के नए अध्यक्ष से प्रदेश में पार्टी का बढ़ेगा प्रभाव, जानें क्या है पार्टी की प्लानिंग

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नए नेतृत्व से पार्टी को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिले

Jharkhand Politics
Jharkhand Politics
© Jharkhand Politics
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

झारखंड में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है इसके लिए सोमवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व चुनाव अधिकारी सुनील बंसल, लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व चुनाव अधिकारी संजय जायसवाल ने की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। यह बैठक रांची में हुई जहां संगठनात्मक चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा इसके बाद से झारखंड में पार्टी को एक नई ऊर्जा और एक नई दिशा मिलेगी। 


वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां हर कोई एक समान है और सभी को संगठन की प्रक्रिया के जरिये ही पार्टी में पद मिलता है। भाजपा का संगठन ही उसकी मजबूती की आधार है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर सुनील बंसल ने कहा कि हम होली तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आगे इस पर केंद्र जो भी फैसला ले, हम लोग साथ खड़े रहेंगे। मार्च तक बूथ, मंडल और जिला स्तरीय कमेटियों का चुनाव कर लिया जायेगा। 


इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अब तक देशभर में सदस्यता अभियान के तहत 13 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। झारखंड में चुनाव के बाद सदस्यता अभियान शुरू हो गया है, जिसमें सामान्य सदस्य, सक्रिय सदस्य बनाने के बाद अब हमने बूथ कमेटी व मंडल का काम शुरू कर दिया है। वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा साथ ही कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें