ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Jharkhand News: राजधानी रांची में मधुमक्खियों का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को मार डाला

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा है। मधुमक्खियों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। तुपुदाना थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में मधुमक्खियों के डंक म

Jharkhand News: राजधानी रांची में मधुमक्खियों का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को मार डाला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा है। मधुमक्खियों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। तुपुदाना थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में मधुमक्खियों के डंक मारने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।


मृतक महिला के पति सुनील बारला ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके हरदाग गढ़ा टोली गई हुई थी। शनिवार को महिला अपने बच्चों के साथ कुएं पर नहाने के लिए गई थी, तभी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से लहूलुहान महिला और उसके तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


स्थानीय लोग मधुमक्खियों के खौफ से सहमें हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें