ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Ranchi News: 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार; हत्या-रंगदारी जैसे 51 मामले हैं दर्ज

पुलिस को कृष्णा यादव के लोहरदगा जिले के कुड़ू में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया और कुड़ू में छापेमारी की गई.

Ranchi Police
Ranchi Police
© Social media
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: झारखंड में दो लाख के इनामी नक्सली कृष्णा यादव आख़िरकार चार साल बाद पुलिस ने दबोच लिया है. हत्या, फायरिंग, विस्फोट, आगजनी, पुलिस पर हमला, रंगदारी और वसूली जैसे कुल 51 संगीन आपराधिक मामलों में वांटेड है. उसे रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है. नक्सली साल 2021 में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. फरार रहने के दौरान भी उसने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था.

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) में उसका ओहदा एरिया कमांडर का था. वह झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. हाल में रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन साइट पर मुंशी भूपेंद्र यादव की हत्या में उसकी संलिप्तता थी. इसके पास से एक देसी कार्बाइन, पिस्टल, जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

ऐसे पकड़ा गया नक्सली

बताया गया कि पुलिस को कृष्णा यादव के लोहरदगा जिले के कुड़ू में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया और कुड़ू में छापेमारी की गई. हालांकि, पुलिस के आने से पहले कृष्ण यादव वहां से फरार होने में सफल हो गया. इसके बाद पुलिस को फिर इनपुट्स मिले कि वह मैक्लुस्कीगंज इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर कृष्णा यादव को धर दबोचा. पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने एक बार फिर भागने की कोशिश की और इस दौरान पथरीली जगह पर गिर गया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें