ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: 20 मई को एकसाथ हड़ताल पर उतरेंगी 80,000 आंगनबाड़ी सेविकाएं ...जानिए वजह!

Jharkhand News: झारखंड की 80 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 20 मई को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगी। यह फैसला यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया।

आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, झारखंड, रांची, राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 20 मई हड़ताल, श्रम कानून, केंद्र सरकार, यूनियन बैठक, सीटू, महिला कर्मचारी, मजदूर अधिकार, ICDS, मानदेय वृद्धि, Anganwadi Sevika
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: रांची में आज झारखंड आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन (सीटू) की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन सीटू कार्यालय में किया गया। बैठक का मुख्य विषय 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहा, जिसमें राज्य की 80 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लेने का निर्णय लिया है। 

बैठक के दौरान यूनियन के नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों और नए श्रम कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। यूनियन का कहना है कि इन नीतियों से मजदूरों का शोषण हो रहा है और उनकी सामाजिक सुरक्षा खतरे में है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी ने बजट में समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) की राशि में कटौती पर चिंता जताई और इसे सरकार की उदासीनता बताया।और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने कि चेतावनी दी |


राज्य यूनियन के पदाधिकारियों ने झारखंड सरकार से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की भी मांग की। बैठक को यूनियन की राज्य अध्यक्ष मीरा देवी, मीनू, प्रीति, लखन मंडल, सीटू राज्य सचिव विश्वजीत देब और कोषाध्यक्ष अनिर्वान बोस ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि यह हड़ताल गरीब वर्गों की आवाज को बुलंद करने का अवसर है, जिसमें राज्य भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगी,और अपनी आवाज बुलंद करेंगीं |

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें