ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Jharkhand News: 5 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर मासूम के पिता की पिटाई

DESK: बिस्किट का लालच देकर एक अधेड़ ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर उल्टे आरोपी के परिवार वालों ने बच्ची के पिता की पिटाई कर दी। ज

Jharkhand News: 5 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर मासूम के पिता की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिस्किट का लालच देकर एक अधेड़ ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर उल्टे आरोपी के परिवार वालों ने बच्ची के पिता की पिटाई कर दी। जिसके बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद जब मामला थाने पहुंचा तब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना झारखंड के धनबाद जिले का है जहां बुधवार देर शाम धनसार थाना क्षेत्र के दहुआटांड इलाके में एक अधेड़ ऑटो चालक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर दादा मौके पहुंचे जिन्हें देख आरोपी अशोक महतो बच्ची को छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद जब बच्ची के पिता आरोपी के घर पर शिकायत करने गये तब अशोक महतो के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। 


जिसके बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बच्ची के पिता ने धनसार थाने में शिकायत दर्ज करायी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक महतो को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस को बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी। 


उसी वक्त ऑटो चालक अशोक महतो ने उसे बिस्कुट देने के लिए पास बुलाया और सुनसान गली में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उनके पिता वहां पहुंच गये जिसके बाद अशोक महतो मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें