ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, कार-वैन की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत

GIRIDIH: गिरिडीह में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए। कार और वैन की जोरदार टक्कर के बाद व

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, कार-वैन की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: गिरिडीह में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए। कार और वैन की जोरदार टक्कर के बाद वैन सड़क किनारे जाकर पलट गई वहीं कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आठ घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेयडीह की है।


जानकारी के मुताबिक, कार सवार दो लोग गिरिडीह से डुमरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी और हादसे के बाद यात्रियों से भरी वैन सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान धनबाद के गोमो निवासी सोहन मोहली और वैन के ड्राइवर इसरी निवासी शौकत अली के रूप में हुई है। घायलों में गावां निवासी पुरुषोत्तम पंडित, मालडा निवासी निशा पांडेय, कुडको निवासी झगरू तुरी, रूबी कुमारी, धनबाद के गोमो निवासी विवेक कुमार, गौतम कुमार, शोभा कुमारी व रीना देवी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें